{"_id":"68c570beaf2c2dcbbf0534dd","slug":"foundation-day-of-jain-ekta-manch-and-kshamavani-festival-celebrated-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-138355-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जैन एकता मंच का स्थापना दिवस और क्षमावाणी पर्व मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जैन एकता मंच का स्थापना दिवस और क्षमावाणी पर्व मनाया
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो नंबर 13केएआर 6
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन एकता मंच का स्थापना दिवस और क्षमावाणी पर्व मनाया गया। समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रद्धालु सम्मानित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत जैन एकता मंच के पदाधिकारियों ने णमोकार मंत्र का पाठ करके की। इसके बाद दिल्ली प्रदेश की महिला पदाधिकारियों ने मंगलाचरण और कस्बे की रहने वाली महिला पदाधिकारियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मंच के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने झंडारोहण, चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन किया। दिल्ली, खेकड़ा और चंद्राचल आश्रम से आए श्रद्धालुओं ने भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मेंं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से करीब 300 श्रद्धालु शमिल हुए। वहां कार्यक्रम में कूपन लेने वाले श्रद्धालु सम्मानित किए गए। लकी ड्रा में अंकुश मुनील जैन प्रथम, मुकेश जैन फखरपुर द्वितीय, बलबीर नगर दिल्ली निवासी बलबीर जैन को तृतीय स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राकेश जैन उत्तर प्रदेश मंत्री, पुनीत जैन एडवोकेट जींद, रेणु जैन, अशोक कुमार जैन, कार्यक्रम संयोजक जनेश्वर दयाल जैन, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अलका जैन मौजूद रहे।

Trending Videos