{"_id":"6a4d60080dac80f801084b72","slug":"garbage-from-the-drains-washed-back-out-during-the-rain-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-154782-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नालों से निकला कूड़ा बारिश में बहकर वापस पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नालों से निकला कूड़ा बारिश में बहकर वापस पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन नगर में नालों की सफाई का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। मंगलवार को हुई बरसात के कारण नालों की सफाई के बाद सड़क पर डाला गया कूड़ा बहकर वापस नालों में पहुंच गया। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया।
पालिका अधिकारियों के अनुसार नगर के अधिकतर नालों की सफाई कराई जा चुकी है। कुछ नाले अभी शेष हैं, जिनकी सफाई का काम चल रहा है। नगर के बिनौली रोड पर नालों की सफाई के बाद कूड़ा सड़क पर डाला गया था। मंगलवार को हुई मूसलाधार बरसात के कारण यह कूड़ा सड़क से बहकर वापस नालों में चला गया। इस तरह नालों की सफाई का कोई फायदा नहीं हुआ।
दिनभर चली बरसात के कारण मुख्य बाजार, कोताना रोड, पट्टी चौधरान, मधुबन कॉलोनी, नेहरू रोड और गुराना रोड पर जलभराव हुआ। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। नगर के अलावा बावली, बिजरौल, जोनमाना और ढिकाना जैसे गांवों में भी जलभराव की समस्या बनी रही।