{"_id":"6a4d5fcd122fd0762906d275","slug":"the-supplies-department-has-initiated-an-investigation-into-a-case-of-extortion-carried-out-ithe-supplies-department-has-initiated-an-investigation-into-a-case-of-extortion-carried-out-in-the-name-of-officialsthe-name-of-officials-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-154804-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पूर्ति विभाग ने अफसरों के नाम पर वसूली के मामले में शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पूर्ति विभाग ने अफसरों के नाम पर वसूली के मामले में शुरू की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। राशन डीलरों से अधिकारियों के नाम पर कथित वसूली के मामले में पूर्ति विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने इस पूरे मामले की साक्ष्यों के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। शिकायत के साथ उपलब्ध कराए गए ऑडियो, वीडियो, फोटो और अन्य दस्तावेज के आधार पर जल्द ही रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
राशन डीलर गीता जैन समेत कई अन्य डीलरों ने जिलाधिकारी को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 90 रुपये प्रति क्विंटल के सरकारी कमीशन में से 45 रुपये प्रति क्विंटल एक व्यक्ति अधिकारियों के नाम पर वसूल रहा है। यह व्यक्ति खुद को राशन डीलरों का अध्यक्ष बताता है। शिकायत के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो, फोटो और रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे गए हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रुपये नहीं देने वाले डीलरों को जांच, कार्रवाई और दुकान निलंबित कराने की धमकी दी जाती थी। कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग में संबंधित व्यक्ति किसी डीलर के खिलाफ कार्रवाई रुकवाने के नाम पर अधिक रकम खर्च होने की बात भी करता सुनाई दे रहा है। इन सभी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वर्जन-- -
राशन डीलरों से अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त हुई है। डीएम के निर्देश पर पूरे मामले की जांच शुरू करा दी गई है। शिकायत के साथ उपलब्ध कराए गए सभी साक्ष्यों का परीक्षण कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

वर्जन