फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   harbal tea

महिला आत्मनिर्भरता का मॉडल बनी स्वदेशी हर्बल टी : मौर्य

Mon, 27 Jul 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
harbal tea
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात में बिजनौर की महिलाओं द्वारा तैयार विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी का उल्लेख होने के बाद जिले की यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बधाई देते हुए इसे महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अभियान की बड़ी सफलता बताया।
विज्ञापन

कहा कि बिजनौर के विकासखंड कोतवाली के ग्राम लखीवाला की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्थानीय संसाधनों से तैयार हर्बल टी को देशभर में पहचान दिलाई है। उप्र की लाखों ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देगा। कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने अपनी मेहनत, गुणवत्ता और नवाचार से साबित किया है कि ग्रामीण भारत की महिलाएं रोजगार सृजन के साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रही हैं।
विज्ञापन

n 160 से अधिक उत्पाद किए जा रहे तैयार : जिला प्रशासन के अनुसार दिसंबर 2023 में जिला प्रशासन के सहयोग से स्थापित विदुर प्रेरणा स्वदेशी आज एक सफल सामुदायिक ब्रांड बन चुका है। इसके अंतर्गत 160 से अधिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। ब्रांड का कारोबार 12 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है तथा 100 से अधिक आउटलेट और 64 से अधिक विदुर प्रेरणा कैफे के माध्यम से उत्पादों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n नीति आयोग को इस ब्रांड के उत्पादों की जा चुकी आपूर्ति : मिशन निदेशक : राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी का प्रदर्शन प्रयागराज महाकुंभ नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल सहित कई राष्ट्रीय आयोजनों में किया जा चुका है। वहीं नीति आयोग को भी इस ब्रांड के उत्पादों की आपूर्ति की जा चुकी है, जो इसकी गुणवत्ता का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed