सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: बेड पर खेल रहे तीन माह के बच्चे ने पिया ऑलआउट, हालत बिगड़ी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
health news
विज्ञापन
बागपत। निबाली गांव में बृहस्पतिवार को घर में बेड पर खेल रहे नव्य (3 माह) ने पास में पड़ा ऑलआउट का रिफिल उठाकर पी लिया। इससे बच्चे को उल्टी होने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के बाद बच्चे की हालत में सुधार हो गया। निबाली गांव निवासी मनोज ने बताया कि उसका तीन माह का बेटा नव्य घर में बेड पर खेल रहा था। उसके पास खिलौने पड़े हुए थे, जबकि थोड़ी दूर ऑलआउट भी रखी हुई थी। बताया कि बेटे ने ऑलआउट का रिफिल उठाकर मुंह में दे लिया। इसके बाद नव्य ऑलआउट में भरा हुआ कीटनाशक पी लिया। ऑलआउट का कीटनाशक पीते ही उसके बेटे की हालत बिगड़ गई। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर परिवार वाले वहां पहुंचे और नव्य को उठाकर जिला अस्पताल ले आए।
Trending Videos

उपचार के बाद बच्चे की हालत में सुधार होने के कई घंटे बाद तक जिला अस्पताल में चिकित्सक की निगरानी में रखा गया।
इस मामले में सीएमएस डॉ. अनुराग का कहना है कि बच्चे की हालत में सुधार होने पर जिला अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया। छोटे बच्चों को लेकर अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है। हाल ही में बच्चों के साथ कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed