सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: अस्पताल में शुरू होगी थायराइड की जांच

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
health news
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में जांच मशीन इंस्टॉल कर दी गई है, लेकिन अभी तक यह चालू नहीं हुई है। अस्पताल में 28 अप्रैल तक मशीन चालू हो जाएगी। इसके बाद थायराइड सहित अन्य कई हार्मोनल जांच शुरू हो जाएगी। अब तक सरकारी अस्पतालों में ये जांचें उपलब्ध नहीं थीं। मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में यह जांचें करानी पड़ती थीं।
Trending Videos

महिलाओं में हार्मोंस अनियंत्रित होने की परेशानी अक्सर देखी जाती है। गर्भावस्था के दौरान यह परेशानी होने की आशंका और बढ़ जाती है। गर्भावस्था के दौरान चिकित्सक महिलाओं की थायराइड की जांच अवश्य कराने की सलाह देते हैं। अब तक जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में थायराइड सहित अन्य हार्मोनल जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस कारण मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में जांच करानी पड़ती थी। गरीब लोग भी निजी प्रयोगशाला में जांच नहीं करा पाते हैं। हार्माेनल की जांच निजी प्रयोगशाला में 2100 रुपये से शुरुआत होती है और थायराइड की जांच 300 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब जिला अस्पताल में 28 जुलाई से थायराइड सहित कई हार्मोंस की जांच शुरू हो जाएगी। मरीजों को इन जांचों के लिए निजी प्रयोगशाला का रुख नहीं करना पड़ेगा। सीएमएस डॉ. अनुराग ने बताया कि अस्पताल में थायराइड व हार्मोनल जांच के लिए मशीन पूर्व में ही इंस्टॉल की जा चुकी है। इसकी तकनीकी जरूरतें भी पूरी कर दी जाएगी। 28 अप्रैल से अस्पताल में थायराइड की जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed