{"_id":"69e7dc047f81fde53007640a","slug":"heavy-vehicles-enter-market-children-trapped-in-traffic-jams-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-150426-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाजार में घुस रहे भारी वाहन, जाम में फंस रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाजार में घुस रहे भारी वाहन, जाम में फंस रहे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के मुख्य बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। स्थानीय लोगों ने यह मांग स्कूली बच्चों को जाम की समस्या से बचाने के लिए की है। गर्मी के मौसम में जाम में फंसने से बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
जाम की समस्या भगवान महावीर मार्ग पर खत्री गली के सामने चौराहे पर सबसे अधिक गंभीर है। इस गली में चार स्कूल, कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। सुबह के समय विद्यार्थी अलग-अलग अंतराल पर आते हैं, लेकिन दोपहर में छुट्टी होने पर वे एक साथ निकलते हैं। ऐसे में वे अक्सर भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम में फंस जाते हैं। गर्मी में जाम में फंसकर बच्चों की हालत खराब हो जाती है। इस स्थिति से निपटने के लिए चौराहे पर जाम खुलवाने के लिए कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहता है। वाहन चालक स्वयं ही किसी तरह जाम खुलवाने का प्रयास करते हैं। समस्या का समाधान न होने से लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है।
सचिन, मनोज और कपिल सहित कई स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद होने से ही जाम से निजात मिल सकती है। लोगों का आरोप है कि चौराहे पर पुलिसकर्मी न होने से स्थिति और बिगड़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करने की अपील की है।
ये बोले लोग -
जब तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद नहीं किया जाएगा, तब तक जाम की समस्या का हल नहीं हो सकता है। जाम में फंसने से लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। -अमित जैन
जाम लगने से सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है, जो समय पर स्कूल पहुंच तो जाते हैं, मगर जाम में फंसने से घर देरी से लौटते हैं। कई बार तो घंटों तक जाम लग जाता है। -मुदित जैन
वर्जन-- --
नगर में सभी चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाजार में जाम लगने की समस्या का समाधान कराया जाएगा, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं हो। -अंशु जैन, सीओ
Trending Videos

वर्जन

कमेंट
कमेंट X