फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindon River water level rises; 700 bighas of crops submerged.

Baghpat News: हिंडन नदी का बढ़ा जलस्तर, 700 बीघा फसल जलमग्न

Thu, 16 Jul 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Hindon River water level rises; 700 bighas of crops submerged.
- सरफाबाद, मुकारी के खेतों में पानी भरने से धान, लोकी, टमाटर, ज्वार, मिर्च, धनिया की फसल खराब हुई
विज्ञापन

फोटो-12 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से सरफाबाद और मुकारी गांव के खेतों में पानी घुस गया है। इससे किसानों की करीब 700 बीघा फसल जलमग्न हो गई है, जिससे उन्हें नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।
सरफाबाद गांव में हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जो किसानों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। किसानों के खेतों में पानी घुसने से 400 बीघा ईंख, धान, ज्वार, गेंदा और विभिन्न सब्जियों की फसलें डूब गई हैं। रियाज ने बताया कि उनकी 10 बीघा लोकी, तोरई व भिंडी की फसल नष्ट हो गई। भोपाल सिंह की 50 बीघा ज्वार और धान, अनुज की 15 बीघा धान भी बर्बाद हुई है। कलवा, फकीरा, इखलाख, रामकुमार और जाकिर सहित कई अन्य किसानों की फसलें भी जलमग्न हुई हैं। फसल जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

आबिद, वसीम, सोनू, कन्हैया, विद्याराम, भोपाल, जयवीर, सुरेश, निर्मल, ऋषि प्रधान और चतर सिंह जैसे कई किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। इनमें बाजरा, धान, ईंख और ज्वार की फसलें शामिल हैं। किसानों को अपनी आजीविका पर संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सहायता की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

300 बीघा फसल में पानी भरने से किसान परेशान
बालैनी। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से आठ गांवों में 300 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
मवीकलां, मवीखुर्द, पुरा महादेव, हरियाखेड़ा, बालैनी, डौलचा, घटोली और मुकारी गांव के खेत प्रभावित हुए हैं। मुकारी के किसानों ने बताया कि फसल नष्ट होने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। कपिल की 46 बीघा (धान और ईंख) और सूरजबली की 25 बीघा ईंख डूब गई। गजराज की 40 बीघा धान और मीनू शर्मा की 56 बीघा (धान व ईंख) फसल भी जलमग्न हुई। कृष्णपाल की 25 बीघा ईंख और सलमान की 60 बीघा ईंख भी पानी में डूब गई। राजकुमार, दयानंद, किशोरी और मांगे की धान, ईंख व ज्वार की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। किसानों ने जल्द आर्थिक सहायता की अपील की है।


-50 बीघा जमीन दो लाख रुपये में ठेके पर ली थी। खेत में ज्वार व धान की फसल की बुआई की थी, लेकिन अब हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण फसल नष्ट हो गई। इससे किसानों पर कर्ज हो गया। -भोपाल सिंह, सरफाबाद
-10 बीघा जमीन एक लाख रुपये के कर्ज पर ली थी। खेत में पानी भरने से लोकी, तोरई व भिंडी की फसल नष्ट हो गई, जिससे परिवार की आर्थिक स्थित बिगड़ रही है और कर्ज हो गया। -रियाज, सरफाबाद

--
वर्जन

-हिंडन का जलस्तर जल्द ही कम होने की उम्मीद है। राजस्व विभाग के साथ खेतों का सर्वे कर नुकसान को देखा जाएगा ताकि किसानों की आर्थिक मदद हो सके। -रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed