फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hrithik was unhappy with society's compromises; his blood would boil the moment he drank alcohol.

Baghpat News: समाज के समझौते से नाखुश था ऋतिक, शराब पीते ही खौल जाता था खून

Thu, 16 Jul 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Hrithik was unhappy with society's compromises; his blood would boil the moment he drank alcohol.
रमाला। किशनपुर गांव में मंगलवार रात विनय उर्फ गादड़ की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी ऋतिक उर्फ विशु को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दाैरान ऋतिक के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2021 में पिटाई के एक मामले में वह समाज के समझौता कराने से नाखुश था।
विज्ञापन

विनय की मां सुषमा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि हर्ष विनय को धर्मेंद्र और राजा के साथ पार्टी करने के लिए ले गया था। पार्टी के दौरान ऋतिक वहां आया और उसने विनय के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। घायल की बड़ौत सीएचसी में मौत हो गई। आरोपी ऋतिक 2021 में हुई अपनी पिटाई का बदला लेना चाहता था।
विज्ञापन

ऋतिक ने बताया कि वर्ष 2021 में विनय ने मामूली कहासुनी पर उसकी पिटाई की थी। इसकी प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी, लेकिन बाद में समाज के लोगों ने समझौता करा दिया। तभी ऋतिक ने पिटाई का बदला हत्या से लेने की ठान ली थी। विनय पांच महीने पहले ही एक अन्य हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था। मंगलवार को विनय को घर के पास देखकर ऋतिक ने तमंचा उठाया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ताऊ ने साजिश के तहत हत्या का लगाया आरोप
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विनय के ताऊ सोमवीर ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विनय को घर से बुलाकर मारा गया। सोमवीर ने अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
-जेल से रिहा होने के बाद खेती कर रहा था विनय
युवती की हत्या के मामले में समझौते के बाद जेल से रिहा हुए विनय ने बड़ौत की शिवानी से शादी की। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजारा कर रहा था। उसकी छह माह की एक बेटी है। विनय के भाई की भी हत्या हो चुकी है। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी और बेटी शामिल हैं।


वर्जन-
विनय की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। हत्या में अन्य की भूमिका सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।- प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed