{"_id":"6a391c4d99797417e6079e0e","slug":"indias-gaurav-and-daksh-triumph-in-chess-competitiindias-gaurav-and-daksh-triumph-in-chess-competitionn-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-153903-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शतरंज प्रतियोगिता में भारत गौरव और दक्ष ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शतरंज प्रतियोगिता में भारत गौरव और दक्ष ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दून पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब द्वारा आयोजित जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। सीनियर वर्ग में भारत गौरव और जूनियर वर्ग में दक्ष कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कुल 68 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के संचालक दीपक कुमार गोयल और लायंस क्लब के अध्यक्ष जेएस शर्मा ने संयुक्त रूप से किया था। खिलाड़ियों को जूनियर और सीनियर वर्गों में बांटा गया। क्लब के बड़ौत अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया कि बड़ौत में पहली बार जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें कुल 68 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में भारत गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजीव चौहान ने द्वितीय और सुनील कुमार शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में दक्ष कश्यप ने पहला स्थान जीता। अभिजीत वर्मा दूसरे और वैदिक चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सचिव विशाल भटनागर, राजीव तिरखा और प्रोजेक्ट अध्यक्ष अनिल अरोड़ा मौजूद रहे। अजय जैन, प्रशांत जैन, संतोष जैन और नवीन जैन सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।