{"_id":"6a665eecb60f8a26150e4a5b","slug":"industrial-area-streetlights-are-out-of-order-leaving-entrepreneurs-and-workers-troubled-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155965-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें खराब, उद्यमी और श्रमिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें खराब, उद्यमी और श्रमिक परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। औद्योगिक क्षेत्र में 50 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। दिन ढलते ही यहां अंधेरा छा जाता है। इससे उद्यमियों और फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों को काफी परेशानी हो रही है।
श्रमिकों ने इन लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यूपीसीडा ने औद्योगिक क्षेत्र में 200 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। इनकी मरम्मत के लिए एक ठेका भी छोड़ा गया था। इसके बावजूद पिछले काफी समय से 50 से अधिक लाइटें खराब हैं। बरसात का मौसम होने से समस्या और गंभीर हो गई है। अंधेरे के कारण जहरीले सांप और अन्य जीव फैक्टरी परिसर तक पहुंच रहे हैं। श्रमिकों ने बताया कि अंधेरे में जहरीले जीव नजर नहीं आते। इससे श्रमिकों के साथ कोई भी घटना हो सकती है। रात के समय असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो सकते हैं। वे किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। खराब प्रकाश व्यवस्था से सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है
वर्जन-औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की देखरेख और मरम्मत के लिए 22 लाख रुपये से तीन साल का ठेका छोड़ने की प्रक्रिया चल रही है, जो अंतिम चरण में है। जल्द ही ठेका छोड़कर स्ट्रीट लाइटें ठीक करा दी जाएंगी। -प्रवेश गिरी, प्रबंधक, विद्युत डिवीजन-टू यूपीसीडा