सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   It was decided to do more work for the welfare of the society.

Baghpat News: समाज हित में अधिक कार्य करने का निर्णय लिया गया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
It was decided to do more work for the welfare of the society.
विज्ञापन
- वाजिदपुर में रोटरी इंटरनेशनल क्लब का हुआ कार्यक्रम, 300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया
Trending Videos

फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वाजिदपुर गांव स्थित एक विवाह मंडप में सोमवार को रोटरी इंटरनेशनल बड़ौत क्लब के तत्वावधान में कार्यक्रम किया गया, जिसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्लबों के 300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। वहां समाज हित में स्वास्थ्य शिविर लगाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, जरूरतमंदों की मदद आदि कार्य करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ौत क्लब के अध्यक्ष गौरव चौधरी, सचिव अखिल जैन ने कहा कि कार्यक्रम कराने का मुख्य उद्देश्य सभी क्लबों के सदस्यों की आपस में मुलाकात कराना और संगठन को मजबूत बनाकर इसका विस्तार करना था। वहां सदस्यों ने अपने क्लबों द्वारा कराए गए समाज हित के कार्यों के बारे में बताया। जिनसे अन्य सदस्यों को भी प्रेरणा मिली। भविष्य में क्लब द्वारा कराए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई। अतिथियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संगठन के सदस्यों ने दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण शिविर लगवाने, निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कराने, सर्दियों में कंबल वितरण, बच्चों की शिक्षा और बुनियादी साक्षरता को बढ़ावा देने आदि के प्रेरणादायक कार्य करने का निर्णय लिया। इस मौके पर आलोक अग्रवाल, राजन शर्मा, प्रभात जैन, देवेश जैन, हरीश अग्रवाल, सुनील जैन, जितेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed