सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Junior Engineers submitted a memorandum containing 12 demands to the Superintending Engineer.

Baghpat News: अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता को 12 मांगों को लेकर सौंपा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Junior Engineers submitted a memorandum containing 12 demands to the Superintending Engineer.
विज्ञापन
फोटो 9
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ऊर्जा निगम के अवर अभियंताओं ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता को 12 सूत्रीय मांगों का एक पत्र सौंपा। उन्होंने ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट बढ़ने पर अवर अभियंताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। यह विरोध संसाधनों की कमी के बावजूद फाल्ट रोकने के दबाव और वेतन कटौती के कारण किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के जिला सचिव केके पटेल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियंताओं पर बिना पर्याप्त संसाधन दिए ट्रांसफार्मरों में फाल्ट रोकने का दबाव बनाया जा रहा है। पटेल ने यह भी कहा कि अवर अभियंताओं और सहायक अभियंताओं के वेतन से कटौती की जा रही है। यह कटौती अनुचित है और मनोबल प्रभावित कर रही है। संगठन ने मांग की है कि जब तक आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर कोई कार्रवाई न की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संसाधनों के अभाव में अभियंताओं को दोषी ठहराना गलत है। इसके साथ ही, बड़े ट्रांसफार्मरों की साइट पर ही आवश्यक सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। इस माैके पर पंकज जयसवाल, प्रदीप गुप्ता, रवि यादव, राकेश ढाका, गणेश प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed