सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut defeated Shamli to secure a spot in the Meerut defeated Shamli to secure a spot in the semi-finals.emi-finals.

Baghpat News: मेरठ ने शामली को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Meerut defeated Shamli to secure a spot in the Meerut defeated Shamli to secure a spot in the semi-finals.emi-finals.
विज्ञापन
-हिसावदा के देवास क्रिकेट मैदान पर कराई गई अंडर-14 प्रतियोगिता
Trending Videos

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। हिसावदा के देवास क्रिकेट मैदान पर बुधवार को अंडर-14 देवास क्रिकेट लीग का महत्वपूर्ण मैच खेला गया। इस मुकाबले में मेरठ की मेफर्ट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शामली की मेपल्स टीम को 69 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मेफर्ट टीम के लिए सही साबित हुआ। उन्होंने निर्धारित 20 ओवर में 163 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से यश सिद्धू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की शानदार पारी खेली। आबिद ने भी 27 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। शामली की मेपल्स टीम के लिए आर्यपाल ने तीन विकेट और अमन खान ने दो विकेट लेकर कुछ हद तक रन गति पर अंकुश लगाने का प्रयास किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेपल्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। वह 94 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गए और 69 रनों से मैच हार गए। मेपल्स के लिए लक्की चौहान ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। मेफर्ट के गेंदबाजों में रीता और यश सिद्धू ने दो-दो विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed