सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kandara-Maujizabad Nangal road has turned into potholes

Baghpat News: गड्ढों में तब्दील हो गया कंडेरा-मौजिजाबाद नांगल मार्ग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Kandara-Maujizabad Nangal road has turned into potholes
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो की पड़ताल
Trending Videos

-लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी, मार्ग निर्माण जल्द कराने की मांग
फोटो एक की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा से मौजीजाबाद नांगल तक मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे जुड़े आठ गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अफसरों से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की।
मौजिजाबाद नांगल और कंडेरा गांव निवासी जयवीर, राजकुमार शर्मा, ओमपाल, जितेंद्र, सोमपाल आदि ने बताया कि चार किलोमीटर लंबे मार्ग से क्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी, कंडेरा, मौजिजाबाद नांगल, भगवानपुर, ईदरीशपुर, दोघट, गांगनौली समेत अन्य गांव जुड़े हुए हैं। दस साल पहले मार्ग का निर्माण कराया गया था, जो अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। गन्ना सीजन चल रहा है और किसान खेतों में गन्ना लेकर जा रहे हैं। ऐसे में कई बार किसानों के साथ हादसे भी हो चुके हैं। आए दिन बाइकें फिसलने से लोग घायल भी हो रहे हैं। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। किसान दिवस में भी समस्या उठाई गई थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मार्ग का निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चीनी मिल चलने से पहले ही मार्ग का नवीनीकरण कराया जाना चाहिए था, जिससे किसानों को सुविधा मिलती। इस मार्ग पर गन्ने के ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट चुके हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। -राजेंद्र चौधरी, प्रधान
-दस साल पहले इस मार्ग का निर्माण हुआ था, जो अब पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अफसरों से कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं कराया गया। -हरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना, कंडेरा
वर्जन-
मार्ग के निर्माण के लिए 87 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने पर निर्माण करा दिया जाएगा। -अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed