फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lights and CCTV cameras will be installed on Kanwar routes at a cost of Rs 48 lakh.

Baghpat News: 48 लाख रुपये से कांवड़ मार्गों पर लगेंगी लाइटें व सीसीटीवी कैमरे

Sat, 11 Jul 2026 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lights and CCTV cameras will be installed on Kanwar routes at a cost of Rs 48 lakh.
- जिला पंचायत ने बिनौली ब्लॉक के पांच मार्गों का चयन कर बजट जारी किया, जल्द शुरू होगा कार्य
विज्ञापन

- दाहा-बरनावा मार्ग, बरनावा से चिरचिटा, मवीकलां, मवीखुर्द, बरनावा से गल्हैता तक लाइटें लगेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिनौली क्षेत्र में कांवड़ मार्गों पर 48 लाख रुपये से लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि उनको आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। इसके लिए जिला पंचायत ने बजट जारी कर दिया और जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पुरा महादेव मंदिर में नौ अगस्त से 12 अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू किया जाएगा। मेले में लाखों की संख्या में कांवड़िए पहुंचकर भगवान शिव को जलाभिषेक करते हैं। सबसे अधिक कांवड़िए बिनौली की तरफ से पुरा महादेव जाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को देखते हुए जिला पंचायत ने बजट जारी कर दिया है। दाहा-बरनावा मार्ग पर बरनावा गांव तक नौ लाख 98 हजार रुपये लाइटें, बरनावा से शेखपुरा, गल्हैता मार्ग से गांव चिरचिटा तक नौ लाख 98 हजार रुपये से लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

इनके अलावा चिरचिटा से मवीकलां व मवीखुर्द होते हुए गांव पुरा तक नौ लाख 42 हजार रुपये से लाइटें, बरनावा से गल्हैता तक सफाई, मार्ग की मरम्मत, बैरिकेडिंग का कार्य आठ लाख 25 हजार रुपये और बिनौली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, लाइटें लगाने का कार्य नौ लाख 97 हजार रुपये से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों को कराने के लिए जिला पंचायत ने निविदा जारी कर दी है और जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मेला शुरू होने से पहले कार्य पूरा कर दिया जाएगा और इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed