{"_id":"6a33e5e71601686be0000be4","slug":"lord-shantinath-was-worshipped-by-offering-1024-arghyas-during-the-shrut-panchami-festival-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-153666-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: श्रुत पंचमी महोत्सव में 1024 अर्घ्य अर्पित कर की भगवान शांतिनाथ की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: श्रुत पंचमी महोत्सव में 1024 अर्घ्य अर्पित कर की भगवान शांतिनाथ की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो नंबर 18केएआर 5
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को समोशरण महार्चना श्रुत पंचमी महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर विद्या-विराग संत भवन का भव्य शिलान्यास भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ को 1024 अर्घ्य अर्पित कर पूजा की।
महोत्सव की शुरुआत णमोकार मंत्र के साथ हुई। भगवान शांतिनाथ की नित्य नियम पूजा, अभिषेक और शांतिधारा की गई। आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के सानिध्य में पंच प्रमेष्ठी विधान संपन्न हुआ। भक्तांबर दीपार्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने 108 दीपों से भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा की। इसके बाद आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने मंदिर के पास एक प्लॉट में विद्या-विराग संत भवन का शिलान्यास किया। शिलान्यास के पुण्यार्जक कर्ता जेसी जैन और यूसी जैन रहे। शिला स्थापित कर्ता नगीन चंद जैन और सरला जैन थे। अचल यंत्र स्थापित कर्ता दीपक जैन और लोकेश जैन रहे। इस दौरान मंदिर समिति के प्रधान नितिन जैन, अंकुश जैन, सुमेर जैन, कमल जैन, प्रदीप जैन, मनोज जैन मौजूद रहे।