Baghpat: 41 दिन से जारी धरना, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी लेकर पहुंचे क्षेत्रवासी, मौके पर पुलिस बल तैनात
बागपत में दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर धरना 41वें दिन भी जारी रहा। क्षेत्रवासी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी लेकर धरनास्थल पहुंचे। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर पर कट दिए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कट की मांग को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 41वें दिन में प्रवेश कर गया। मांग पूरी न होने से नाराज ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर धरनास्थल पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में हलचल बढ़ गई।
आश्वासन से नहीं माने ग्रामीण
धरनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि पिछले 41 दिनों से लगातार आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने प्रशासनिक निर्णय का लंबे समय तक इंतजार किया है और अब कट की स्वीकृति मिलने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जेल गया कातिल प्रेमी: मासूम के कत्ल से पहले अर्पित ने किया था ये काम, व्हाट्सएप कॉल और CCTV ने खोला राज
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी लेकर पहुंचे क्षेत्र के लोग
भारतीय किसान यूनियन युवा जिला अध्यक्ष धीरज राठी ने पहले ही घोषणा की थी कि शुक्रवार को हर हाल में कट खोला जाएगा। इसके बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर गांगनौली कट स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की इस तैयारी को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
आंदोलन को मिल रहा स्थानीय समर्थन
धरने में क्षेत्र के ग्रामीण लगातार भागीदारी कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान धर्मेंद्र राठी, इकबाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, पुनीत, वीरेंद्र, सतेंद्र और रामकुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। आंदोलनकारियों का कहना है कि कट बनने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।