UP: बागपत में योग शिविर में गरजे भाजपा विधायक, हलाला-जनसंख्या पर बड़े बयान, कई मुद्दों पर साधा निशाना
बागपत के डगरपुर गांव में आयोजित योग शिविर में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने हलाला, तीन तलाक, जनसंख्या नियंत्रण और गौ संरक्षण जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी। उनके बयानों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के रटौल थाना क्षेत्र स्थित डगरपुर गांव में आयोजित योग शिविर के दौरान लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में दिए गए उनके बयानों को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।
हलाला और तीन तलाक पर रखी राय
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि लोनी क्षेत्र में मुस्लिम बेटियों के संरक्षण के उद्देश्य से 'एंटी हलाला और तलाक ब्रिगेड' का गठन किया गया है। उनका कहना था कि यह पहल हलाला और तीन तलाक जैसी प्रथाओं का विरोध करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस व्यवस्था का विस्तार अन्य क्षेत्रों में भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: जेल गया कातिल प्रेमी: मासूम के कत्ल से पहले अर्पित ने किया था ये काम, व्हाट्सएप कॉल और CCTV ने खोला राज
जनसंख्या नियंत्रण पर दिया बयान
योग शिविर के दौरान विधायक ने जनसंख्या नियंत्रण के विषय पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने दो-बच्चे की नीति का समर्थन किया। इस विषय पर दिए गए उनके कुछ बयान कार्यक्रम के बाद चर्चा का विषय बने रहे और लोगों के बीच विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
गौ संरक्षण और विपक्ष पर भी बोले
विधायक ने गौ संरक्षण के मुद्दे पर कहा कि गौहत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में कड़े कानूनी प्रावधान लागू करने की आवश्यकता भी जताई। इसके अलावा उन्होंने विपक्षी दलों और पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों पर भी सवाल उठाए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही कांग्रेस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विषयों पर भी टिप्पणी की।
योग शिविर में जुटे ग्रामीण और समर्थक
कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। विधायक के संबोधन के बाद उनके कई बयान राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बने रहे।