{"_id":"6a836379be7508b8180bd80a","slug":"the-young-womans-face-was-burnt-with-acid-and-her-body-was-cremated-as-unclaimed-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157134-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तेजाब से जलाया गया था युवती का चेहरा, लावारिस में अंतिम संस्कार हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तेजाब से जलाया गया था युवती का चेहरा, लावारिस में अंतिम संस्कार हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर नंगला बहलोलपुर गांव के पास मिले युवती के शव की पहचान तीसरे दिन भी नहीं हो सकी। युवती की हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए चेहरा तेजाब से जलाया गया था, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। हत्या भी करीब 12 घंटे पहले होना बताया गया है।
13 अगस्त को खेत में काम कर वापस घर जा रहे नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों को चादर में लिपटा हुआ एक युवती का शव पड़ा हुआ मिला था, जिसकी सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस की कई टीमें युवती की पहचान करने के प्रयास में जुट गईं लेकिन पहचान नहीं हुई। शव मिलने के 72 घंटे बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें 12 घंटे पहले हत्या होने और फिर तेजाब डालकर चेहरा जलाने का मामला सामने आया। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया है।
n लापता युवतियों की कुंडली खंगाली : नंगला बहलोलपुर गांव के पास मिले शव की पहचान कराने के लिए पुलिस की टीमें नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं तो वहां आने वाले रास्तों से जुड़े जिलों से लापता हुई युवतियों की जानकारी भी मांगी गई है। पुलिस अभी तक यूपी के साथ हरियाणा और दिल्ली से पिछले एक माह में लापता हुई 200 से ज्यादा युवतियों की कुंडली खंगाल रही है।