{"_id":"6a8363597e0705cc7b05851b","slug":"one-bus-extended-on-chhaprauli-route-20-villages-will-benefit-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-157132-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छपरौली मार्ग पर बढ़ाई गई एक बस, 20 गांव को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छपरौली मार्ग पर बढ़ाई गई एक बस, 20 गांव को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सोमवार से एक अतिरिक्त बस का संचालन शुरू हो गया है। इससे करीब 20 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस मार्ग पर लंबे समय से बसों की कमी थी। यात्रियों को डग्गामार वाहनों में अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ती थी। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से परिवहन अधिकारियों से बसें बढ़ाने की मांग की थी। प्रेमपाल, विजय, रामकुमार और सत्यवीर जैसे ग्रामीणों ने बताया कि उनकी मांग पर पहले कोई समाधान नहीं हुआ था। नई बस सेवा से लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी। परिवहन अधिकारियों ने सोमवार से अतिरिक्त बस के संचालन की पुष्टि की है। अतिरिक्त बस के चलने से लोयन, मलकपुर, सिनौली, नंगला, शेरपुर, लुहारा, बदरखा और छपरौली जैसे गांव सीधे जुड़ेंगे। कुल मिलाकर इस सेवा से लगभग 20 गांवों के निवासियों को लाभ होगा। इससे उनकी दैनिक यात्राएं आसान होंगी और समय की बचत भी होगी। पहले उन्हें परिवहन के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था।
वर्जन-- -
छपरौली मार्ग पर एक अतिरिक्त बस का संचालन शुरू किया गया है। इसके चलने से यातायात व्यवस्था अच्छी होगी, जिसका लोगों को लाभ मिलेगा। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी

वर्जन