फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Namita selected for state level cricket camp

Baghpat News: नमिता का प्रदेश स्तरीय क्रिकेट कैंप के लिए हुआ चयन

Tue, 18 Aug 2026 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Namita selected for state level cricket camp
-बड़ौत के शाहमल क्रिकेट एकेडमी की है खिलाड़ी
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जोनमाना की नमिता सिंह का उत्तर प्रदेश महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन कैंप के लिए चयन हुआ है। शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी की खिलाड़ी नमिता कानपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कैंप में हिस्सा लेंगी। यह कैंप आज 17 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसके बाद टीम का अंतिम चयन किया जाएगा।
नमिता सिंह ने अप्रैल माह में गाजियाबाद में जनपद स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग किया था। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद की टीम की ओर से मेरठ में मई माह में जोनल ट्रायल मैच में हिस्सा लिया। यहां भी उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। जून माह में नमिता को कानपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का अवसर मिला। इस ट्रायल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रदेश स्तरीय कैंप के लिए चुना गया है। एकेडमी के कोच प्रतीक तोमर और खिलाड़ियों ने नमिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन

कोच प्रतीक तोमर ने नमिता के चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नमिता ने विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जनपद और जोनल स्तर पर सफल होने के बाद उन्हें प्रदेश स्तरीय ट्रायल में मौका मिला। अब वह उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला टीम में जगह बनाने के लिए कैंप में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed