फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yadav Mahasabha honored meritorious students and players.

Baghpat News: यादव महासभा ने मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Tue, 18 Aug 2026 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Yadav Mahasabha honored meritorious students and players.
-हिसावदा बस स्टैंड के पास हुआ सम्मान समारोह, हैमर थ्रो खिलाड़ी अनुष्का को दस लाख रुपये दिए गए
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सोमवार को हिसावदा गांव में यादव महासभा ने सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। बालैनी की हैमर थ्रो खिलाड़ी अनुष्का यादव को दस लाख रुपये दिए गए।
अनुष्का यादव को 67.2 मीटर हैमर थ्रो में पदक जीतने पर यह राशि मिली। अनिल यादव को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने 6111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम पर तिरंगा फहराया था। उन्हें डेढ़ लाख रुपये की नकद राशि दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, राममोहन यादव, वसंथा कुमार वासुदेवन और सुषमा यादव ने किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कई छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इनमें तन्नु यादव, चिराग यादव, देवेश यादव, ध्रुव यादव और हार्दिक यादव शामिल थे।
विज्ञापन

भाला फेंक खिलाड़ी जतिन यादव और पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी यश यादव को भी पुरस्कार मिले। हाईस्कूल के अक्षित यादव, शिवानी यादव, वंशिका यादव, मंदाकिनी, निखिल यादव, मोनिका यादव, नितिन यादव और आयुषी यादव को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट के रिया यादव, राजा यादव, माही यादव, कशिश यादव, हर्ष यादव, तनिष्का यादव, अंशिका यादव और रिया को भी पहचान मिली। इस अवसर पर राज सिंह यादव, राजेंद्र यादव और विजयपाल यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed