Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
Baghpat: Residents Reach Protest Site With Soil-Laden Tractors, Demand Cut on Delhi-Dehradun Economic Corridor
{"_id":"6a351bd117ba7e24a206270c","slug":"video-baghpat-residents-reach-protest-site-with-soil-laden-tractors-demand-cut-on-delhi-dehradun-economic-corridor-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट की मांग तेज, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी लेकर धरनास्थल पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट की मांग तेज, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी लेकर धरनास्थल पहुंचे ग्रामीण
बागपत। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट दिए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना 41वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर गांगनौली कट पर पहुंचे और कट निर्माण की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
धरनारत लोगों का कहना है कि वे पिछले 41 दिनों से कट की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। उनका आरोप है कि उन्हें केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि वे प्रशासन के निर्णय का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और अब कट की स्वीकृति मिलने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष धीरज राठी ने कहा कि शुक्रवार को हर हाल में कट खोले जाने की उम्मीद थी। इसी को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर धरनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कट निर्माण की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
धरने के दौरान धर्मेंद्र राठी, इकबाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, पुनीत, वीरेंद्र, सतेंद्र, रामकुमार समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।