{"_id":"6a562cc621da6c935002c291","slug":"medal-winning-shooters-honored-at-the-shooting-championship-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-155206-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शूटिंग चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शूटिंग चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते प्री, यूपी स्टेट चैंपियनशिप में पदक
फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को प्री और यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। स्कूल ने उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
प्रधानाचार्य मीनू सिरोही ने बताया कि चार से सात जून तक नोएडा में प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप हुई थी। इसमें हर्ष वालिया, भरत प्रताप और संयम मैत्री ने टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। संयम मैत्री ने दस मीटर एयर पिस्टल यूथ वर्ग में व्यक्तिगत रजत पदक भी हासिल किया। उन्होंने 600 में से 569 अंक प्राप्त किए। इसके बाद 21 से 30 जून तक दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज पर यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस चैंपियनशिप में अभय धामवि और अनुभव तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीते। मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर अध्यक्ष यतेश चौधरी और निदेशक डॉ. शिवानी चौधरी ने इन विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुभव पुनिया, प्रशिक्षक दीपक रोहिला, देवेश, जावेद और प्रियांशी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।