फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MLA expressed displeasure to officials over power cuts.

Baghpat News: बिजली कटौती को लेकर विधायक ने अफसरों से जताई नाराजगी

Wed, 15 Jul 2026 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
MLA expressed displeasure to officials over power cuts.
-उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को लेकर रालोद विधायक ने ऊर्जा निगम के अफसरों संग की बैठक
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अघोषित बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को लेकर रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने बिना कारण बिजली कटौती रोकने पर जोर दिया।
यह बैठक विधायक के आवास पर हुई। उन्होंने विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार यादव और विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार वर्मा से बात की। विधायक ने कहा कि भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर शिकायत के बाद भी समय पर आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती है। उन्होंने फाल्ट होने पर रात में कर्मचारियों द्वारा फोन उठाए नहीं जाने की शिकायतें भी उठाईं। विधायक ने तकनीकी खराबी होने पर तत्काल लाइनों को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने को कहा। उन्होंने लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अभियंताओं ने विधायक को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बिना कारण बिजली कटौती नहीं की जाएगी। तकनीकी खराबी का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो। अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed