{"_id":"6a61244eabbfae96d0061397","slug":"mubarakpur-road-railway-gate-will-remain-closed-on-the-night-of-27th-due-to-repair-work-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-155725-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मरम्मत के चलते 27 की रात मुबारिकपुर मार्ग रेलवे फाटक रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मरम्मत के चलते 27 की रात मुबारिकपुर मार्ग रेलवे फाटक रहेगा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। रेलवे विभाग 27 जुलाई की रात आठ बजे से मुबारिकपुर मार्ग के पास गेट नंबर 18 पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत करेगा। इस कार्य के लिए 28 जुलाई की सुबह तक रेल मार्ग को दस घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए बड़ागांव मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है।
उत्तर रेलवे बड़ौत के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि मुबारिकपुर मार्ग रेलवे फाटक के पास का ट्रैक पुराना हो गया है। ट्रेनों के सुरक्षित आवागमन के लिए यह मार्ग अब उपयुक्त नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक को बदलना आवश्यक है। मार्ग 27 जुलाई की रात आठ बजे से 28 जुलाई की सुबह छह बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। वाहनों को बड़ागांव मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। उन्होंने लोगों से बड़ागांव फाटक का ही उपयोग करने का आग्रह किया है। रेलवे विभाग ने कोतवाली से पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
रेलवे विभाग ने कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की मांग की है। अधिकारियों ने कोतवाली को पत्र लिखकर पुलिसकर्मी तैनात करने का अनुरोध किया है। रेलवे स्टेशन मास्टर किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य में कोई बाधा न आए, इसके लिए पुलिस बल जरूरी है। यह सुनिश्चित करेगा कि कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।