फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder accused, out on bail, shot dead; bullet fired intMurder accused, out on bail, shot dead; bullet fired into his head.o his head.

Baghpat News: जेल से जमानत पर आए हत्यारोपी के सिर में गोली मारकर हत्या

Wed, 15 Jul 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Murder accused, out on bail, shot dead; bullet fired intMurder accused, out on bail, shot dead; bullet fired into his head.o his head.
-किशनपुर गांव में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था कासिमपुर खेड़ी गांव का विनय उर्फ गादड़
विज्ञापन

-एक महीने पहले वर्चस्व को लेकर हुए झगड़े की रंजिश में गांव के युवक ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी

रमाला। किशनपुर गांव में स्टैंड पर मंगलवार रात दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे विनय उर्फ गादड़ निवासी कासिमपुर खेड़ी की ऋतिक ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों में एक महीने पहले वर्चस्व को लेकर झगड़ा हुआ था और उसी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम देने की बात कही जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।

कासिमपुर खेड़ी गांव का रहने वाला विनय उर्फ गादड़ वर्ष 2021 में गांव की ही अर्चना उर्फ बेबी की हत्या में जेल गया था, जो करीब पांच माह पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात विनय अपने कुछ दोस्तों के साथ किशनपुर गांव के स्टैंड पर शराब पार्टी कर रहा था। इसी दाैरान बाइक पर वहां आए किशनपुर गांव के ऋतिक ने तमंचा विनय के सिर में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही विनय जमीन पर गिर गया और ऋतिक बाइक लेकर भाग गया। पार्टी में शामिल विनय के अन्य साथी भी वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मी और परिजन घायल विनय को लेकर बड़ौत सीएचसी पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज लेकर जाने लगे तो रास्ते में विनय की मौत हो गई। पुलिस की जांच में पता चला कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद विनय की किशनपुर गांव के ऋतिक के साथ वर्चस्व को लेकर कहासुनी हो गई थी। इनके बीच विवाद बढ़ता गया और एक महीने पहले इनमें झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में ऋतिक ने विनय की हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। सीओ अंशु जैन ने बताया कि विनय को गोली मारी गई थी, जिसकी मौत हो गई है। शराब पार्टी के दौरान कितने और कौन-कौन लोग थे। विनय को गोली केवल एक ने मारी या अन्य भी शामिल रहा। इन सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बदला लेने को विनय के भाई की हुई थी हत्या
रमाला। कासिमपुर खेड़ी गांव के सोनू ने बताया कि विनय दो भाइयों में छोटा था। वर्ष 2021 में बात नही करने पर विनय ने अर्चना की घर मे घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने विनय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके एक साल बाद अर्चना की हत्या का बदला लेने के लिए उसके भाई कपिल ने विनय के भाई अजय की नलकूप पर हत्या कर दी थी। अब विनय की मौत होने से घर में पिता भूपेंद्र व माता हैं, क्योंकि विनय और उसका भाई अविवाहित थे।
-बेफिक्र बैठा था विनय, नहीं था हमले का आभास
किशनपुर बराल गांव के स्टैंड पर मंगलवार रात को विनय अपने दोस्तों के साथ बेफिक्र बैठा हुआ था। उसे हमला होने का जरा भी आभास नही था। यह माना जा रहा है कि तभी ऋतिक को किसी ने विनय के वहां बैठे होने की सूचना दी और ऋतिक ने वहां पहुंचकर उसे गोली मार दी। यह भी शक जताया जा रहा है कि विनय के साथ पार्टी करने वाले से ऋतिक ने जानकारी ली है। पुलिस इसको लेकर भी जांच कर रही है।

-पांच साल पहले भी हुआ था झगड़ा
एएसपी प्रवीण कुमार के अनुसार विनय व ऋतिक के परिवार वालों का पांच साल पहले वर्ष 2021 में भी झगड़ा हुआ था। तब ऋतिक के ताऊ की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तभी से इनके बीच खींचतान चल रही थी, मगर विनय के पांच महीने पहले जेल से आने के बाद वर्चस्व को लेकर खींचतान बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed