सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder In Baghpat: Woman Shot Dead by Brother-in-law in Property Dispute in Baghpat

बागपत में हत्या: बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को गोलियों से भूना, आरोपी फरार, सामने आई मर्डर की ये वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Mar 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Murder In Baghpat: बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर जेठ ने छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Murder In Baghpat:  Woman Shot Dead by Brother-in-law in Property Dispute in Baghpat
महिला का फाइल फोटो व मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ पुलिस के 420 धुरंधरों को दिखाई गई ‘धुरंधर-2’ फिल्म, बोले-काफी सीखने को मिला, गरमाई सियासत 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के बाद बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार हसनपुर मसूरी गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर जयराम उर्फ बिजेंद्र की दिसंबर महीने में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। जयराम की शादी करीब दो वर्ष पहले दिल्ली निवासी गुंजन उर्फ अंकिता के साथ हुई थी। पति की मौत के बाद अंकिता घर में अकेली रहती थी और उसकी कोई संतान नहीं थी।

बताया गया कि जयराम और उसका भाई परविंदर एक ही घर में रहते थे। पति की मौत के बाद से ही प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। इसको लेकर अंकिता ने कुछ दिन पहले कोतवाली में शिकायत भी दी थी और अपने हिस्से की प्रॉपर्टी दिलाने की मांग की थी।

कहासुनी के बाद मारी गोली
महिला की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और उसे उसके हिस्से का कुछ घरेलू सामान भी दिलवाया गया था, लेकिन प्रॉपर्टी का बंटवारा नहीं हो सका। गुरुवार को इसी बात को लेकर महिला और उसके जेठ के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान जेठ परविंदर ने अंकिता पर गोली चला दी। एक गोली उसके सिर में और दूसरी गोली सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में लगे कैमरों की भी जांच की गई और घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जेठ परविंदर फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed