फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   National President of Sarva Samaj Utthan Samiti placed under house arrest

Baghpat News: सर्व समाज उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नजरबंद किया

Fri, 24 Jul 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
National President of Sarva Samaj Utthan Samiti placed under house arrest
- दिल्ली में छात्र आंदोलन को समर्थन देने के लिए जा रहे थे अध्यक्ष समेत कई लोग
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। सर्व समाज उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा को बृहस्पतिवार को उनके आवास पर नजरबंद कर लिया गया। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को समर्थन देने के लिए रवाना होने वाले थे। पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने से रोका।
दीपक शर्मा अपने कोताना रोड स्थित आवास से समिति के कई सदस्यों के साथ दिल्ली जाने की तैयारी में थे। सूचना मिलने पर पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें रोक दिया। दीपक शर्मा ने कहा कि वह छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और इस पर आपत्ति जताई। इस दौरान राधेश्याम शर्मा, गोपाल शर्मा, रविंद्र कश्यप, महेन्द्र शर्मा, सहदेव सिंह, रवि कश्यप और बबलू बैरागी सहित कई सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने हालांकि नजरबंदी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि लोगों को दिल्ली नहीं जाने के लिए बातचीत कर रोकने का प्रयास किया गया। दीपक शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें उनके आवास पर नजरबंद किया गया। उन्होंने इसे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। यह घटना छात्र आंदोलन के समर्थन में जाने से रोकने के प्रयास के रूप में सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed