फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Never compromised on the interests of farmers: KC Tyagi

किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं किया : केसी त्यागी

Mon, 27 Jul 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Never compromised on the interests of farmers: KC Tyagi
खेकड़ा। रालोद के संसदीय दल के अध्यक्ष केसी त्यागी का रविवार को बड़ागांव में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

त्यागी ने कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों के हित में कार्य किए हैं। आगे भी किसान-मजदूरों को साथ लेकर उनके अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने त्यागी समाज को स्वाभिमान के साथ जीने वाला समाज बताया। उन्होंने कहा कि यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। त्यागी ने कहा कि समाज हमेशा योग्य उम्मीदवार का समर्थन करता है, चाहे वह किसी भी वर्ग का हो। उन्होंने सभी से पार्टी के हित में कार्य करने और लोगों से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, त्रिलोक चंद जैन, देवेंद्र त्यागी, रामकुमार त्यागी, दिनेश त्यागी, कपिल त्यागी, अमित त्यागी और अरुण त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed