{"_id":"6a620f079a529be90e0c72da","slug":"people-collected-donations-and-repaired-the-road-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-155765-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चंदा एकत्र कर लोगों ने मार्ग को कराया ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चंदा एकत्र कर लोगों ने मार्ग को कराया ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गढ़ी कलंजरी में शिव मंदिर व हिंडन नदी की तरफ जाने वाला मार्ग खस्ता हाल
फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। गढ़ी कलंजरी गांव में शिव मंदिर और हिंडन नदी की ओर जाने वाला 300 मीटर का रास्ता पिछले 15 साल से खस्ता हाल था। ग्रामीणों ने अधिकारियों की अनदेखी से परेशान होकर खुद ही इस मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके लिए गांव के लोगों ने तीन लाख रुपये का चंदा एकत्र किया है।
गांव के तेज सिंह प्रधान, कर्मपाल, करतार पहलवान, प्रताप पहलवान, श्योराज, राजू और सतीश यादव ने बताया कि यह रास्ता पंद्रह साल से खराब था। इसे बनवाने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी मार्ग पर श्मशान घाट भी है। शवों को ले जाने में भी ग्रामीणों को परेशानी होती थी। अधिकारियों की उपेक्षा के बाद ग्रामीणों ने एक समिति बनाई। इस समिति ने गांव के लोगों से तीन लाख रुपये का चंदा एकत्र किया। अब रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
ग्रामीणों की इस पहल से अब उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। शिव मंदिर और हिंडन नदी तक पहुंचना आसान हो जाएगा। श्मशान घाट तक शव ले जाने में भी अब कोई दिक्कत नहीं होगी।