{"_id":"697209b57f5a1b62360bef04","slug":"performing-religious-activities-brings-peace-of-mind-chandramati-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-145534-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक कार्य करने से मिलती है मन को शांति : चंद्रमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक कार्य करने से मिलती है मन को शांति : चंद्रमति
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-केकेआर-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूजन कर घर में सुख शांति की कामना की।
श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा, अभिषेक और शांति धारा करके विधान शुरू कराया। चंद्रमति माता ने कहा कि भगवान की भक्ति करके ही मनुष्य अपने कष्टाें को दूर कर सकता है। भगवान की भक्ति करने वाले मनुष्य का जीवन खुशहाल होकर परिवार में शांति बनी रहती है। धार्मिक कार्य करने से ही मन को शांति मिलती है और भगवान भी उनकी रक्षा करते हैं। इसलिए मनुष्य को हमेशा धार्मिक कार्य करते रहना चाहिए। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, मोहित जैन, मनोज जैन, विकास जैन, प्रदीप जैन, संदीप जैन आदि मौजूद रहे।
Trending Videos