{"_id":"69b4064467b1910693033d19","slug":"police-recruitment-examination-10080-candidates-will-appear-in-baghpat-on-14th-and-15th-march-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: 14 और 15 मार्च को बागपत में 10080 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, ये बनाए गए हैं 14 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: 14 और 15 मार्च को बागपत में 10080 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, ये बनाए गए हैं 14 केंद्र
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Baghpat News: उप निरीक्षक के लिए होने वाली परीक्षा के केंद्रों को तीन जोन व 14 सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए 521 अधिकारियों व शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस भर्ती परीक्षा। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उप निरीक्षक व समकक्ष पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा दो-दो पालियों में 14 और 15 मार्च को होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए तीन जोन व 14 सेक्टर में बांटा गया है और इसके लिए 521 अधिकारियों व शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Trending Videos
जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 10 हजार 80 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, कक्ष निरीक्षक और सहयोगी कक्ष निरीक्षक की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो निरीक्षक तैनात रहेंगे ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा 40 कक्ष निरीक्षकों को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लगाया जा सके। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और केंद्रों के आसपास निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के लिए जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तीनों एसडीएम को सौंपी गई है।
इसके अलावा 14 केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक 28, परीक्षा सहायक 28, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट 14, कक्ष निरीक्षक 420 लगाए गए हैं। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और शिक्षकों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
केंद्र- एक पाली में अभ्यर्थियों की संख्या
यमुना इंटर कॉलेज बागपत
सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली
डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी
इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा
जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा
एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा
जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत
वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत
जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत
गर्ल्स इंटर कॉलेज बावली
डीजे इंटर कॉलेज बड़ौत
डीजे डिग्री कॉलेज बड़ौत
केंद्र- एक पाली में अभ्यर्थियों की संख्या
यमुना इंटर कॉलेज बागपत
सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली
डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी
इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा
जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा
एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा
जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत
वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत
जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत
गर्ल्स इंटर कॉलेज बावली
डीजे इंटर कॉलेज बड़ौत
डीजे डिग्री कॉलेज बड़ौत