{"_id":"6a63c50cacd90e3f7a09c837","slug":"political-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-155848-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट पेपर लीक के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : बेनीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट पेपर लीक के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : बेनीवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि नीट पेपर लीक के मामले में कुछ दोषियों पर कार्रवाई हो चुकी है और इसमें अभी जांच चल रही है। इसमें अन्य जिनके भी नाम आएंगे, उन सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रहे युवाओं को समझदारी दिखानी चाहिए, क्योंकि वह देश का भविष्य है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद मोहित बेनीवाल पहली बार शुक्रवार को बागपत आए थे और उनका शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पुष्प वर्षा करके व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद दिल्ली रोड स्थित एक रिसॉर्ट में कार्यक्रम किया गया। वहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा सरकार में कोई ऐसी परीक्षा नहीं हुई, जिसका पेपर लीक न हुआ हो। परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो जाता था, जिससे युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। युवाओं को एक-एक परीक्षा कई बार देनी पड़ती थी। पूर्व की सरकारों में कोई भी भर्ती निष्पक्ष नहीं हुई और भर्ती करने के नाम पर युवाओं से रिश्वत ली जाती थी।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और रालोद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। हम सभी को चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास किया जा रहा है और बागपत के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। विधायक योगेश धामा ने कहा कि बागपत में जितने विकास कार्य भाजपा सरकार में हुए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। इसको देखकर ही विपक्षी बौखला रहे हैं। इस दौरान कृष्णपाल चेयरमैन, सूरजपाल गुर्जर, रविंद्र बली, अजय शर्मा, गौरव यादव, देवेंद्र प्रमुख व अक्षय चौधरी आदि मौजूद रहे।