सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   political news

Baghpat News: प्रधानों को एक साथ मिला पैसा और पावर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
बागपत। प्रधानों को कार्यकाल खत्म होने से पहले ही पैसा और पावर दोनों साथ में मिल गए। जहां एक तरफ सरकार ने प्रधानों के हाथों में छह महीने के लिए दोबारा से गांवों की कमान सौंप दी, वहीं विकास कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया।

प्रधानों का कार्यकाल 26 मई तक था और पंचायत चुनाव भी समय पर नहीं होते दिख रहे थे, इसलिए प्रधान पिछले एक महीने से कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि अगर गांवों में पहले की तरह अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया तो गांवों में विकास कार्य रुक जाएंगे। इसके अलावा पिछली बार गांवों में प्रशासकों की तैनाती के दौरान करोड़ों रुपये का घपला हुआ था, जिसकी जांच अभी तक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए सोमवार को सरकार ने प्रधानों को छह महीने के लिए प्रशासक बना दिया, जो पहले की तरह गांवों में विकास कार्य कराते रहेंगे। इस तरह जिले के 244 ग्राम प्रधानों को बड़ी राहत मिली है और वे अगले छह महीने तक प्रधान बने रहेंगे। इसके साथ ही प्रधानों को दोहरी खुशी यह मिल गई कि गांवों में खर्च करने के लिए चार करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

यह बजट भी ग्राम पंचायतों के खातों में पहुंच गया। इस तरह चार करोड़ रुपये ग्राम पंचायतों के खातों में पुराने बचे हुए थे और अब चार करोड़ रुपये नए मिल गए हैं। इस तरह गांवों में विकास कार्य कराने के लिए आठ करोड़ रुपये का बजट हो गया है और इनसे गांवों की काफी समस्याओं का समाधान कराया जा सकता है। डीपीआरओ रमेश चंद गुप्ता का कहना है कि प्रधानों को छह महीने के लिए प्रशासक बना दिया गया है। इसका आदेश भी मिल गया है और प्रधान पहले की तरह कार्य करते रहेंगे।
प्रधानों ने दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर मिठाई बांटकर मनाई खुशी : सरकार ने प्रधानों को छह महीने के लिए प्रशासक बनाकर गांवों की दोबारा जिम्मेदारी सौंप दी। इस पर प्रधानों ने खुशी जताई और उन्होंने मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रधानों के हित में सरकार ने अच्छा निर्णय लिया।
फैजपुर निनाना गांव में पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष प्रीति देवी के आवास पर खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी गई। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव समय से नहीं होने पर कार्यकाल बढ़ाने की मांग की जा रही थी। कई बार अफसरों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानों की आवाज को सुना और छह माह के लिए दोबारा जिम्मेदारी देकर सम्मान रखा। कहा कि अब गांवों में रुके विकास कार्य भी पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर रोहित धनकड़, रामवीर, रोशन, राजवीर, सोमपाल, रवींद्र व विशेष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed