{"_id":"6a55437d376ba7d6b20a993a","slug":"power-supply-has-been-disrupted-for-eight-days-people-are-spending-their-days-in-the-fields-and-staying-awake-through-the-nights-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155135-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आठ दिन से बिजली आपूर्ति ठप, लोगों का दिन खेत और रात जागकर कट रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आठ दिन से बिजली आपूर्ति ठप, लोगों का दिन खेत और रात जागकर कट रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रटौल। डगरपुर गांव में पिछले आठ दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे गांव के 12 हजार से अधिक लोग परेशान हैं। बिजली न होने से मोबाइल, इन्वर्टर और बैटरी भी काम नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों को दिन खेतों में काम करके और रात छत पर जागकर बितानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने चिरौड़ी बिजलीघर के अधिकारियों पर फाल्ट ठीक न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने रटौल बिजलीघर से गांव की लाइन जोड़ने की मांग की है। डगरपुर गांव की बिजली लाइन गाजियाबाद के चिरौड़ी बिजलीघर से जुड़ी है, जिसमें अक्सर फाल्ट होते रहते हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल और पशुओं के चारे की किल्लत हो गई है। घरों में लगे इन्वर्टर और बैटरी भी ठप पड़ गए हैं, जिससे मोबाइल बंद हो गए हैं। पेयजल की कमी के कारण पशु भी प्यासे रह रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रवीण बैंसला, आजाद सिंह, अजब सिंह, वेदवती देवी, बलबीरी और केशवती सहित कई ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बताई।
-यह बोले लोग
-गांव में लगे हैंडपंपों से गंदा पानी निकल रहा है, जिससे बदबू भी आती है। पशुओं के लिए दूसरे गांवों से चारा मंगवाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया। -सत्यवती देवी
विज्ञापन
-भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने पर दूसरे गांव में जाकर मोबाइल चार्ज करने पड़ रहे हैं। गांव के लोगों का दिन खेतों और रात छत पर जागकर कट रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। -प्रेमराज, ग्रामीण
वर्जन
-डगरपुर गांव की बिजली आपूर्ति आठ दिन से नहीं, बल्कि चार दिन से ठप है। बारिश में खंभे गिरने के बाद से डगरपुर गांव की आपूर्ति ठप है। बिजली के खंभे ठीक कराए जा रहे हैं, जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। -ब्रजमोहन दुबे, एसडीओ, लोनी, ऊर्जा निगम