{"_id":"69c43eaaa58002198e046139","slug":"protest-against-installation-of-smart-meters-in-bali-village-workers-sent-back-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148914-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बली गांव में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, कर्मियों को वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बली गांव में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, कर्मियों को वापस भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। बली गांव में स्मार्ट मीटर लगाने गए ऊर्जा निगम के कर्मियों का ग्रामीणों ने विरोध किया। साथ ही कर्मियों को गांव से वापस भेज दिया। इसमें भाकियू नेताओं ने ऊर्जा निगम के अफसरों से वार्ता करने और गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देने की चेतावनी दी।
बली गांव निवासी जयवीर, दयाचंद, नरेश, परविंदर, सुरेश, महावीर, बलजीत, शेखर और मुकेश ने बताया कि बुधवार को उनके घरों पर लगे बिजली के मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कर्मी आ गए। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने से रोका तो कर्मी जबरदस्ती करने लगे। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद कर्मियों ने मीटर बदलने का काम बंद कर दिया, तभी वहां आए भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर का विरोध जारी रहेगा। इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित कुमार का कहना है कि पुराने मीटर खत्म हो चुके हैं। अब नए कनेक्शन या फिर मीटर खराब होने पर स्मार्ट मीटर ही लगाया जाएगा।
Trending Videos