{"_id":"69c3cf7315941901f90c6ec2","slug":"make-your-life-meaningful-by-immersing-yourself-in-the-devotion-of-god-chandramati-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-148890-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को बनाएं सार्थक : चंद्रमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को बनाएं सार्थक : चंद्रमति
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 25केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बुधवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्म सभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य इस दुनिया में खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही जाना पड़ता है। मनुष्य का अपना कुछ नहीं होता, ये बात सदैव ध्यान रखनी चाहिए। कभी किसी को नहीं सताना चाहिए। सदैव दूसरों की भलाई करनी चाहिए, जो लोग दूसरों का बुरा करते हैं। भगवान एक दिन उनके कर्मों का हिसाब जरूर करते हैं। सभी को भगवान की भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। इस मौके पर प्रिंस जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, मुकुल जैन, नितिन जैन, राजेश जैन, मोहित जैन मौजूद रहे।
Trending Videos