सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolved to work for the service of humanity.Resolved to work for the service of humanity.

Baghpat News: मानव सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Resolved to work for the service of humanity.Resolved to work for the service of humanity.
विज्ञापन
-लंगड़े वाले बाबा की बगीची में दस महाविद्या एवं विष्णु महायज्ञ का हुआ आयोजन

फोटो 10

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। शहर की माता कॉलोनी स्थित लंगड़े वाले बाबा की बगीची में दस महाविद्या एवं विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने मानव सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। यह धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुआ।

आचार्य मनोज जोशी और पंडित सोमदत्त शास्त्री ने इस महायज्ञ को पूर्ण कराया। अनिल उपाध्याय, आर्यन मावी, राजीव उपाध्याय और प्रहलाद इस यज्ञ के मुख्य यजमान रहे। आचार्य प्रशांत भारद्वाज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास में किए जाने वाले यज्ञ, जप, तप और दान का विशेष महत्व होता है। आचार्य भारद्वाज ने बताया कि सच्चे मन से भगवान का स्मरण करने मात्र से भी जीव का कल्याण हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान के नाम की महिमा अनंत है। यह मनुष्य को पापों से मुक्त कर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। इस धार्मिक आयोजन में नरेश गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, गुड्डन उपाध्याय, अनिल बंसल और इंद्रेश उपाध्याय सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed