सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rising temperatures due to climate change: Sanjay

जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में हो रही वृद्धि : संजय

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Rising temperatures due to climate change: Sanjay
विज्ञापन
-नगर के दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रही पर्यावरण संरक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला

फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दयानंद बाल विद्या मंदिर में रविवार को पर्यावरण संरक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एस्रो के निदेशक संजय राणा ने कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।
राणा ने विद्यार्थियों को बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे लू (हीट वेव) की घटनाएं अधिक तीव्र हो रही हैं। इन घटनाओं का मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि ध्रुवीय बर्फ और ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण बरसात का पैटर्न अनियमित हो गया है। प्राकृतिक आपदाओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है। कम बरसात से जल संसाधनों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इससे फसलों के उत्पादन में कमी आने की आशंका है। कई जीव-जंतु जलवायु परिवर्तन के कारण विलुप्त हो चुके हैं, और कुछ पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के अन्य पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम बरसात होने से जल संसाधनों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इससे कृषि उत्पादन में कमी आ सकती है, जो खाद्य सुरक्षा के लिए चुनौती है। संजय राणा ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण कई प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। अन्य कई प्रजातियों पर भी विलुप्त होने का खतरा बना हुआ है। इस अवसर पर खुशी, सुमेधा, भार्गवी, रोहित, सिद्धार्थ, सूरज और उमंग सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed