सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Siddharth won three gold medals in the badminton championship

Baghpat News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिद्धार्थ ने तीन स्वर्ण पदक जीते

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Siddharth won three gold medals in the badminton championship
विज्ञापन
-चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, बड़ौत वापस लौटने पर किया जाएगा स्वागत
Trending Videos

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में नगर के टीचर्स कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ तोमर ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वापस लौटने पर खिलाड़ी का नगर में स्वागत किया जाएगा।
कोच विशेष काकरान ने बताया कि चंडीगढ़ में 20 से 23 मार्च तक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। सिद्धार्थ ने अंडर 16 आयु वर्ग में सिंगल्स फाइनल मुकाबले में 21-9, 21-11 के अंतर से मैच जीता। डबल्स के फाइनल में 21-7, 21-14 के अंतर से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इनके अलावा मिक्सड डबल्स के फाइनल में 21-10 और 21-11 के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस तरह से खिलाड़ी ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले खिलाड़ी ने आगरा में हुई राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। पदक जीतने पर कोच यश खतियान, आयुषी चौहान, ओमवीर तोमर, बिट्टू प्रधान, किशोर तोमर, प्रतीक तोमर, विशाल तोमर आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed