फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Snake bites farmer and Class 11 student; conditSnake bites farmer and Class 11 student; condition critical. critical.

Baghpat News: सांप ने किसान और 11वीं के छात्र को डसा, हालत गंभीर

Wed, 15 Jul 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Snake bites farmer and Class 11 student; conditSnake bites farmer and Class 11 student; condition critical. critical.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। डौलचा गांव में खेत में सिंचाई कर रहे किसान खेल कुमार और बुडेढ़ा गांव के 11वीं कक्षा के छात्र प्रशांत को सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

मंगलवार सुबह डौलचा गांव निवासी किसान खेल कुमार अपने खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। नाली बंद करते समय एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें दस एंटी-स्नेक वेनम टीके लगाए, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसी तरह बुडेढ़ा गांव निवासी छात्र प्रशांत बाइक से घर लौट रहा था। गांव के पास नहर की पटरी पर रास्ते में सांप आ गया। प्रशांत ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सांप के ऊपर चढ़ गई और सांप ने उसके पैर में डस लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दोनों को दस-दस एंटी-स्नेक वेनम टीके दिए गए। हालांकि इसके बावजूद उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed