{"_id":"69e675dac7cbea91bb035c36","slug":"sports-news-baghpat-news-c-26-1-smrt1048-163791-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुड़ाना को हराकर जेके राइडर ने पांच विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुड़ाना को हराकर जेके राइडर ने पांच विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नहर पटरी मुंडेट एकेडमी में कुड़ाना क्लब और जेके राइडर शामली की टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। रोमांचक मुकाबले में जेके राइडर की टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया।
एकेडमी में सोमवार को आयोजित क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 193 रन का स्कोर खड़ा किया। इस टीम में सर्वाधिक रन हर्षित बालियान ने 26 गेंद में 53 रन और विक्की ने 23 गेंद में 41 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए जेके राइडर के खिलाड़ी सादाब कुरैशी ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए। फरमान ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके राइडर की टीम ने 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 198 रन बनाए। इस तरह से जेके राइडर की टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। इस टीम के खिलाड़ी अमन सिद्दकी ने सबसे अधिक 44 गेंद में 84 रन और बिलाल ने 25 गेंद में 32 रन बनाए। गेंदबाजी में कुड़ाना क्लब की टीम के खिलाड़ी हर्षित बालियान चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट और निसार ने चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अमन रहे। इस अवसर पर धर्मेंद्र निर्वाल, विकेंद्र निर्वाल, प्रशांत व राजीव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X