फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   strike news

Baghpat News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस

Sat, 25 Jul 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
strike news
जंतर-मंतर पर विद्या​र्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में  बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर
बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया और तीन मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी बालकृष्ण को सौंपा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तोमर ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण धरना देकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनसे वार्ता करने के बजाय लाठीचार्ज करा दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं लोन लेकर व रुपये उधार लेकर दिन-रात मेहनत कर नीट के पेपर की तैयारी करते हैं। पेपर लीक होने से आहत छात्र-छात्राएं जान भी दे चुके हैं। पेपर लीक होने पर नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि इस्तीफे की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करा दिया। छात्र-छात्राओं को मुआवजा मिलना चाहिए। लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। सरकार शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेकर छात्रों से वार्ता कर समाधान कराए। इस मौके पर महामंत्री अजीत सिंह, सोमेंद्र ढाका, कपिल डेढ़ा, अनुज ढाका, सतीश त्यागी, मनीष शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को दिल्ली जाने से रोका
बागपत। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मेरठ रोड पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान और उनके साथियों को दिल्ली जंतर मंतर पर जाने से रोक दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि पिछले तीन दिन से दिल्ली के जंतर मंतर पर जाकर छात्र आंदोलन में सहयोग कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह अपने साथियों के साथ दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। पहले घर में और फिर कार्यालय में नजरबंद करके रखा गया। शाम करीब चार बजे तक पुलिसकर्मी कार्यालय पर बैठे रहे। इस मौके पर सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष काला बिधुड़ी, कर्मवीर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. तरुण और पवन बंसल समेत अन्य नेताओं को दिल्ली जाने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा
बागपत। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पदाधिकारी भी शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और कलक्ट्रेट प्रभारी बालकृष्ण को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र तोमर ने दिल्ली जंतर मंतर पर धरना दे रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषी अफसरों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा आंदोलन करने वालों पर लाठीचार्ज न करने के आदेश जारी करने और छात्रों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। मांग करने वालों में विक्रांत तोमर, प्रशांत, सुरेश कुमार, सचिन शर्मा, घनश्याम शर्मा, नंद किशोर समेत अन्य मौजूद रहे।



ईपीई पर बेरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की
फोटो केएआर 1
खेकड़ा। दिल्ली के छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस ने बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। इसके चलते रात में जिले से दिल्ली जाने वाले नेताओं पर नजर रखी गई। साथ ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से नीचे उतरने वाले रास्ते पर बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस अफसरों ने भी बॉर्डर पर पहुंचकर स्थिति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed