सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   strike news

संपूर्ण समाधान दिवस : 88 शिकायतों में केवल 19 का हुआ निस्तारण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
strike news
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारी केवल 88 शिकायतों में मात्र 19 का ही निस्तारण कर सके। संबंधित विभागों को शिकायतों को सौंपते हुए 15 दिन में निस्तारण के आदेश दिए गए।
Trending Videos

बड़ौत तहसील में डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण होना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने 45 शिकायतों में मात्र पांच शिकायतों निस्तारण कर संबंधित विभागों को सौंप दिया। उन्होंने राजस्व, बिजली, जल आपूर्ति, पुलिस एवं ग्राम पंचायत से संबंधित मामलों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं दिव्यांग शिविर में दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए गए। बागपत तहसील में सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने 32 शिकायत में से 12 का निस्तारण किया। खेकड़ा तहसील में एडीएम विनीत उपाध्याय 11 में से दो शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed