सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The athletes who returned after winning medals were welcomed.

Baghpat News: पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The athletes who returned after winning medals were welcomed.
विज्ञापन
-सोनीपत में आयोजित हुई फिट इंडिया किड नेशनल गेम्स प्रतियोगिता
Trending Videos

फोटो नंबर 08केएआर 4
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सोनीपत में आयोजित फिट इंडिया किड नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में कस्बे की शहीद भगत सिंह अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अकादमी और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से वापस लौटने पर इन पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

सोमवार को हुई इस प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह अकादमी के कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 200 मीटर दौड़ में आर्यन, आरोही और आहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। इन खिलाड़ियों की जीत से अकादमी में खुशी का माहौल है। वहीं, 400 मीटर दौड़ में कर्ण, खुशी और परी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन तीनों खिलाड़ियों ने रजत पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई। प्रतियोगिता से खेकड़ा वापस लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। परिजनों और साथी खिलाड़ियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अकादमी संचालक कपिल भारद्वाज भी मौजूद थे। कोच विकास फौजी, विनय कुमार, अरुण कुमार, प्रेमवीर धामा, रश्मि यादव और पूजा देवी भी स्वागत समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed