{"_id":"6a26db10955a144acc07762e","slug":"vihan-dhaka-and-kunal-bainsla-won-bronze-medals-in-shooting-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-153106-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शूटिंग में विहान ढाका और कुणाल बैंसला ने जीते कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शूटिंग में विहान ढाका और कुणाल बैंसला ने जीते कांस्य पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- बागपत पहुंचने पर खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर किया स्वागत
फोटो-18
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत के दो युवा निशानेबाजों विहान ढाका और कुणाल बैंसला ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रदेश स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते हैं। उनके इस प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन हुआ है। खिलाड़ियों का अकादमी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
यह चैंपियनशिप ग्रेटर नोएडा में चार से आठ जून तक आयोजित की गई थी। इसमें बागपत की चौधरी शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विहान ढाका ने सब यूथ वर्ग एयर पिस्टल 10 मीटर स्पर्धा में भाग लिया। उन्होंने 400 में से 372 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, कुणाल बैंसला ने यूथ वर्ग एयर पिस्टल स्पर्धा में प्रदर्शन किया। कुणाल ने 400 में से 373 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता। दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कोच उज्ज्वल चौधरी ने बताया कि ये खिलाड़ी पहले भी कई पदक जीत चुके हैं। उनके इन पदकों से जिले का गौरव बढ़ा है। पदक जीतने के बाद सोमवार को अकादमी पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट अनुज ढाका, यश कौशिक, अभी चौधरी, आदित्य, शमी पठान, विहान धनखड़ और अभिषेक मौजूद रहे।
Trending Videos