{"_id":"6a55435772a3b80eef0570da","slug":"the-dm-and-sp-inspected-the-kanwar-routesthe-dm-and-sp-inspected-the-kanwar-routes-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-155179-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीएम और एसपी ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीएम और एसपी ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांवड़ यात्रा को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने चौकी निवाड़ा, गौरीपुर चौराहा, गुफा वाला मंदिर, कस्बा बड़ौत, चौकी ककड़ीपुर, माजरा कट, कस्बा बिराल, पुसार कट, चौकी भड़ल और बिजरौल सहित कई मार्गों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कांवड़ियों की सुरक्षा प्राथमिकता पर होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल, सड़कों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, साइनेज बोर्ड, पार्किंग स्थल और अस्थायी बस अड्डा की तैयारी समय से की जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार, एसडीएम बागपत ज्योति शर्मा, एसडीएम बड़ौत भावना सिंह और सीओ बड़ौत अंशु जैन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।