सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The family members will not pursue the FIR filed against Farman.

Baghpat News: फरमान के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी में पैरवी नहीं करेंगे परिजन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The family members will not pursue the FIR filed against Farman.
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा से शादी करने वाले पलड़ा गांव के फरमान के खिलाफ मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में मोनालिसा के नाबालिग पाए जाने के बाद यह कार्रवाई हुई है। इस घटनाक्रम के बाद फरमान के परिवार ने मामले में कोई पैरवी न करने की बात कही है। फरमान के पिता का कहना है कि शादी के बाद से कोई बातचीत नहीं हुई है।
Trending Videos

पलड़ा गांव निवासी जाफर के बेटे फरमान ने 11 मार्च को मोनालिसा से शादी कर ली थी, जो मुंबई में अपना स्टूडियो चलाता है। अब जांच में मोनालिसा नाबालिग मिली। इसके बाद मध्यप्रदेश के महेश्वर थाने में फरमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पिता का कहना है कि दूसरे धर्म की लड़की से शादी करके उसने इज्जत खराब कर दी। हम उसका साथ नहीं देंगे। वह बिरादरी की लड़की से शादी करता तो परिवार हर परिस्थिति में उसके साथ खड़ा रहता। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से फरमान से कोई बातचीत नहीं की है। वहीं चचेरे भाई समद ने बताया कि फरमान के साथ वहां क्या चल रहा है, इसकी परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं है। अब परिवार वाले भी उससे जुड़ी कोई बात नहीं जानना चाहते हैं। इस मामले में भी फरमान का साथ नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed